05एमएनपी-20-डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी हैं। 16 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज को भेजा है।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज शुक्रवार को समाप्त होने जा रही हैं। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 16 मार्च से प्रस्तावित है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज मूूल्यांकन केंद्रों के लिए प्रस्ताव मांगा था। सचिव के पत्र के जवाब में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। मूल्यांकन केंद्र के लिए शहर से एक, करहल में दो, भोगांव में एक तथा एक कुरावली का कॉलेज शामिल किया गया है। संभावना है कि सोमवार शनिवार तक मूल्यांकन के लिए केंद्र फाइनल होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मूल्यांकन केंद्र के लिए जिले के पांच कॉलेजों का नाम भेजा गया है। परिषद से जो निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार कार्य कराया जाएगा। उम्मीद है कि शीघ्र मूल्यांकन केंद्र फाइनल हो जाएंगे।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक