फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः काली सूची में शामिल हैं ये 53 विद्यालय, नहीं बनेंगे केंद्र

Sun, 10 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए काली सूची (डिबार) में शामिल विद्यालयों के नाम उजागर कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंडल के 53 विद्यालयों का नाम इसमें है। आगरा के सर्वाधिक 22, मथुरा के 20, मैनपुरी के नौ और फिरोजाबाद के दो विद्यालयों का नाम है। इनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

जिन विद्यालयों में वर्ष 2017 व उसके बाद के वर्षों के बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी, परीक्षा फिर से करानी पड़ी या अन्य कोई अनियमितता पाई गई, उन्हें वर्ष 2020 के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत अनर्ह छात्रों का आवेदनपत्र अग्रसारित करने वाले कॉलेजों को वर्ष 2027 तक के लिए काली सूची में रखा गया है। आगरा जिले में ऐसे नौ विद्यालय हैं।   

काली सूची में शामिल विद्यालय
आगरा:
चौधरी बाबूलाल इंटर कॉलेज रमगढ़ा, जवाहर इंटर कॉलेज शीतलकुंड, श्री तेज सिंह वर्मा उ.मा.वि. नगला मंशा किरावली, एमएम शैरी उ.मा.वि. शहजादी मंडी, किसान उ.मा.वि. बमरौली कटारा, डीएवी इंटर कॉलेज मोतीकटरा, एसएमएओ इंटर कॉलेज, श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल, श्री शंकरलाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा, राजकीय उ.मा.वि. रिछोहा जगनेर, रोहता इंटर कॉलेज रोहता, नागिनराम उ.मा.वि. दुल्हारा, चौधरी रामकिशन मायादेवी उ.मा.वि. मलपुरा, एसपी उपाध्याय इंटर कॉलेज गहरी ठाकुरगंज रोहता, बो. नत्थीलाल मुद्गल इंटर कॉलेज बमरौली अहीर, श्री ग्यासीराम इंटर कॉलेज कुर्राचित्तरपुर, सार्वजनिक ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज पथौली, व्यास इंटर कॉलेज सेवला जाट, केएस इंटर कॉलेज रिठौरी खेरागढ़, कैलाश स्मारक उ.मा.वि. नगला मट्टू, नेताजी हिम्मत सिंह उ.मा.वि. अई नतोखरा फतेहाबाद, नवल सिंह इंटर कॉलेज सोनरा सैंया। 

मथुरा: सरदार पटेल इंटर कॉलेज शेरगढ़, स्वामी आदर्श इंटर कॉलेज तरौली, बछवन बिहारी हाईस्कूल सेही, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसीकला, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मुडेसी, पंडित जयराम उ.मा.वि. नगला पापरी महावन, श्री श्यामलाल चौहान इंटर कॉलेज कोंह फरह, सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, राजकीय उ.मा.वि. अकोस बलदेव, हरदम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नूरपुर महावन, महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राल, शिवचरन इंटर कॉलेज पाली डूंगरा सौंख, चौधरी दुलीचंद्र इंटर कॉलेज नेरा बलदेव, किसान इंटर कॉलेज राल, राजकीय उ.मा.वि. तुमौला छाता, श्री गिर्राज बाबा सरस्वती उ.मा.वि. शाहपुर चैनपुर, लक्ष्य इंटर कॉलेज छाता, पंडित मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल, श्रीमती सावित्री देवी उ.मा.वि. मनीकावास व हरिया इंटर कॉलेज भुड़सेरस।
विज्ञापन

मैनपुरी: शहीद मनीष कुमार उ.मा.वि. घुटार, संत अवधूतानंद उ.मा.वि. मानिकपुर भटोहा बुझिया, श्री घाटमदेव इंटर कॉलेज वाहनपुर पतारा, मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासूमई, आरबीएस इंटर कॉलेज सकरा, ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज जगतपुर, राजकीय आदर्श विद्यालय भोगांव, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामनगर, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर।

फिरोजाबाद: श्री सागर सिंह उर्मिला देवी इंटर कॉलेज जाजूमई व हेम कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज श्रीराम कॉलोनी कोटला रोड, फिरोजाबाद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें