फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से

विज्ञापन
17एमएनपी-24-कुसमरा में एक परीक्षा केंद्र पर चस्पा सूची में अपना अनुक्रमांक देखते छात्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिले में कुल 64597 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई। हाईस्कूल की परीक्षा में 13989 छात्राएं व 20286 छात्रों के साथ कुल 34275 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 12188 छात्राएं और 18134 छात्रों सहित कुल 30322 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार को परीक्षार्थियों के बैठने के लिए मिश्रित सिटिंग प्लान की व्यवस्था की गई। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच सीसीटीवी कैमरों के बीच होगी। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए भी जनपद स्तर और प्रदेश स्तर से व्यवस्था की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
---
संवेदनशील केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 27 केंद्रों को संवेदनशील और 12 केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इन्हें सौंपी गई नकल रोकने की जिम्मेदारी
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 91 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, छह सचल दल बनाए गए हैं जो नकल रोकने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन निगरानी के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जहां से ऑनलाइन निगरानी होगी।
परीक्षा में ये लेकर जाएं
-प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेशन फार्म।
-आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र।
-ट्रांसपेरेंट जमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर।
-साधारण घड़ी तथा पानी की बोतल ।
-संस्थागत परीक्षार्थी अपने विद्यालय की ड्रेस में पहुंचें ।
परीक्षा केंद्र पर ये न ले जाएं
-किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री, पुस्तक, गाइड, कॉपी आदि
-मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री
-बैग, किसी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र
इन सुझावों पर करें अमल
-परीक्षार्थी पूरी नींद लें तथा संतुलित आहार का ध्यान रखें
-तनावमुक्त तथा सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा केंद्र पर जाएं
-परीक्षा के दौरान 15 मिनट का समय उत्तर पुस्तिका को पढ़ने, त्रुटि सुधार व उत्तर पुस्तिका को सही ढंग से बांधने के लिए रखे।
-परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान के अनुसार ही बैठें
-कैमरे और वॉइस रिकार्डर की तरफ ध्यान न दें सहज होकर बैठें
-परीक्षा के समय आपस में बातचीत न करें।
दो स्थानों पर बनाया गया कंट्रोल रूम
परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिलाधिकारी कार्यालय पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम पर किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव 0572-240077 पर दी जा सकेगी। जबकि कलक्ट्रेट पर ऑनलाइन निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सहज होकर परीक्षा दें। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल का प्रयास न किया जाए। परीक्षा में नकल का प्रयास करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराते हुए जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। सभी कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि परीक्षा में किसी प्रकार से नकल नहीं होनी चाहिए।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
परीक्षा में लगे सभी अधिकारी नकलविहीन परीक्षा कराना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नकल करने या कराने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी
आज होगा हिंदी का पेपर
आज सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है। परीक्षार्थी 7:30 बजे परीक्षा केंद्र पर हर हाल में पहुंच जाएं। आठ बजे से 11:15 बजे तक परीक्षा होगी। हिंदी के पेपर को हलके में न लें। सहज रहते हुए बेहतर हैंड राइटिंग से सभी प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर लिखें। हेडिंग काले पेन से ही डालें। कोई उत्तर गलत होने पर ओवर राइटिंग न करते हुए उसे काटकर अगले पेज पर लिख दें। प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर प्रश्नपत्र में अंकित निर्देशों के अनुसार दें। प्रथम 15 मिनट तक प्रश्नपत्र को अच्छे ढंग से पढ़ें।
सुमन यादव प्रधानाचार्या, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित करने की चलती रही तैयारी
यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी होनी है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही राउटर और हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। जिला स्तर और प्रदेश स्तर से ऑनलाइन निगरानी की जानी है। उप मुख्यमंत्री परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की निगरानी की गई। कुछ केंद्रों पर कैमरों में स्पष्ट दृश्य नजर नहीं आए। कुल केंद्रों के कैमरे कनेक्ट नहीं हुए। शाम तक सभी केंद्रों को ऑनलाइन किया गया।
विज्ञापन

हाईलाइर्ट्स
91 केंद्रों पर जिले में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
91 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा की करेंगे निगरानी
12 अति संवेदनशील केंद्र जिले में किए गए हैं घोषित
27 संवेदनशील केंद्र जिले में किए गए हैं घोषित
19 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी के लिए किए गए हैं तैनात
39 स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की करेंगे निगरानी
06 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा के लिए किए गए हैं तैनात
06 सलदल पर होगी नकल रोकने की जिम्मेदारी
64597 कुल परीक्षार्थी पंजीकृत हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में
हाईस्कूल
20286 छात्र
13989 छात्राएं
34275 कुल परीक्षार्थी
इंटरमीडिएट
18134 छात्र
12188 छात्राएं
30322 कुल परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें