फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
17एमएनपी-04-पुलिस लाइन में कार लुटेरों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मैनपुरी-भोगांव मार्ग से छह फरवरी को लूटी गई स्कार्पियो बरामद कर ली। दो युवकों को असलहा सहित गिरफ्तार किया। वहीं उनका एक साथी भाग निकला। सोमवार को एसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी आरएन सिंह व थाना पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर छह फरवरी को लूटी गई स्कार्पियो से बदमाश छाछा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से संभलने के बाद पुलिस ने दो लुटेरों को दो तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक लुटेरा चकमा देकर भाग गया। पूछताछ पर युवकों ने अपने नाम राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु यादव निवासी यादव नगरिया थाना भरथना इटावा और चंद्रशेखर उर्फ चंदू निवासी नगला चमारन सूजीपुरा बताया।
एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लुटेरों का एक साथी गोलू उर्फ सचिन निवासी नगला वंशी थाना बकेवर जनपद इटावा भाग गया है। उक्त बदमाशों ने ही छह फरवरी को भोगांव क्षेत्र में चालक व उसके भाई को मारपीट कर स्कार्पियो लूटी थी। यह लोग गैंग बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इटावा जेल से हुई थी दोस्ती
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि राजा उर्फ हनी बेहद शातिर अपराधी है। उस पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला सहित 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चंद्रशेखर पर भी 10 से अधिक मामले दर्ज है। भागे हुए साथी गोलू उर्फ सचिन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी कुछ समय पहले इटावा जेल में थे। वहीं पर सभी की दोस्ती हुई थी। राजा दो फरवरी को छूटकर आया था, बाहर निकलने के बाद ही उसने बेवर से स्कार्पियों को बुक करके गैंग के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह लोग लूटे गए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किराए पर चलवाते थे। वहीं कुछ समय बाद ही कबाड़ में बिक्री कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें