फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: गजब का हाल...30 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र, छात्रों में आक्रोश

Wed, 31 Dec 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले 8 किमी दूर बनाया था, संशोधन कर दूरी बढ़ा दी गई। इस वजह से छात्रों में आक्रोश है। 
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र में बार-बार किए गए बदलाव से राजेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज, गढ़ी हरलाल रमपुरा (विद्यालय कोड–1959) के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहली सूची में 8 किमी. दूर केंद्र बनाया गया था, जो अब 30 किमी. दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहली सूची में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 1689 श्रीनत्थी लाल इंटर कॉलेज, श्यारमऊ, सैंया तय किया गया था, जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों का केंद्र 1484 एसएमटी एचडी इंटर कॉलेज, गढ़ी बलदेव, शमशाबाद बनाया गया था। दूसरी सूची में संशोधन करते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट (छात्र-छात्राओं) दोनों का संयुक्त परीक्षा केंद्र 1682 श्री नत्थी लाल इंटर कॉलेज, गढ़ी जहान सिंह, शमशाबाद आगरा घोषित किया गया, जो विद्यालय से लगभग 8 किमी. की दूरी पर स्थित है।

फाइनल सूची में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा केंद्र 1073 श्री ईश्वर महाराज इंटर कॉलेज, नगला तेजा, सैंया बनाया गया जो 30 किमी. दूर है। छात्रों ने इस पर आक्रोश जताया और कहा कि उन्हें आने जाने में कठिनाइयों के साथ-साथ आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यालय प्रबंधक लखन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिखित आपत्ति दर्ज करा दी गई है और मामले के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें