फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026: नियंत्रण कक्ष से परीक्षा केंद्रों की नहीं मिली कनेक्टिविटी, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जताई

Wed, 04 Feb 2026 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा  2026 की तैयारियों के बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने मथुरा स्थित बोर्ड परीक्ष के लिए बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।  नियंत्रण कक्ष की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। 
विज्ञापन
जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बोर्ड परीक्षा के नियंत्रण कक्ष से परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी नहीं थी। जिले के नियंत्रण कक्ष की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। अव्यवस्थाओं से खिन्न संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने मथुरा स्थित बोर्ड परीक्ष के लिए बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नियंत्रण कक्ष अव्यवस्थित मिला। परीक्षा केंद्र ऑनलाइन कनेक्ट नहीं थे। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में दूर दराज इलाके परीक्षा केंद्रों से कनेक्टिविटी नहीं है। इस पर जेडी ने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को परीक्षा से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दाैरान जेडी को उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण होते मिला। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी भी मिली कि मुख्यालय पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र पहले ही आ चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से समुचित पाई गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शी और नकलमुक्त परीक्षा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा सहित सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और परीक्षा केन्द्रों में गोपनीयता का उल्लंघन न हो। इस दाैरान जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह और जीआईसी प्रधानाचार्य सत्यदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें