नशे की हालत में परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को देख हर कोई सन्न रह गया। पुलिस ने इन छात्राओं को पहले तो प्रवेश नहीं दिया। बहस के बाद उन्हें परीक्षा देने दी, लेकिन इस दौरान वे दोनों उल्टी करती रहीं।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की दो छात्राएं नशे की हालत में पेपर देने पहुंच गई। प्रवेश द्वार पर ही छात्राएं डगमगा कर चलती दिखी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ किया। काफी बहस के बाद छात्राओं को अंदर भेज दिया। काफी देर तक छात्राएं उल्टी करती रहीं थीं।
विज्ञापन
कोटला चुंगी के समीप सोमवार को एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में दो छात्राएं दो युवकों के साथ नशे की हालत में पेपर देने पहुंची थी। प्रवेश द्वार पर जब छात्राएं डगमगा कर चलती दिखी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद पूछताछ पर पता चला कि छात्राएं नशे की हालत में हैं।
काफी बहस होने के बाद उन्हें पेपर देने के लिए कक्ष में भेज दिया। उनके साथ दो युवक भी थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले किया। काफी देर बैठाने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान दोनों छात्राएं पूरे कक्ष में कई बार उल्टी करती रहीं।