यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर मॉनीटरिंग कराई जाएगी। प्रदेश स्तर पर परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को चालू रखने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी व मॉनीटरिंग कराएगा। परीक्षा पूर्व मॉनीटरिंग का ट्रायल सोमवार से शुरू कर दिया गया। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर लखनऊ निदेशालय में स्थित कंट्रोल रूम से जिले के सभी 95 कॉलेजों को जोड़ा गया है। परीक्षा से पूर्व परीक्षा की निगरानी के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जिले के सभी 95 केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए थे कि वे सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से भी होगी निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में सरकार और जिला प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करना चाहता है। परीक्षा से पहले ही प्रदेश और जनपद स्तर पर निगरानी की व्यवस्थाओं का ट्रायल किया जा रहा है। जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट पर निगरानी कक्ष की स्थापना की जाएगी। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी का कार्य किया जाएगा।
कनेक्ट न होने वाले कॉलेज के टेक्नीशियन को जाना होगा लखनऊ
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिन कॉलेजों के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग रूम से नहीं जुड़ सकेंगे उन्हें अपने टेक्नीशियन के साथ निदेशालय जाना होगा और वहां अपने कॉलेज के कैमरों को कनेक्ट कराना होगा।