फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नौशहरा के पास मिला लापता महिला का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

Tue, 15 Mar 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर से दो दिन पहले मंदिर जाने की बात कह कर निकली महिला का शव नौशहरा पुल के नीचे मिला। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
म़तक महिला राधा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौशहरा गांव के पुल के समीप सोमवार को महिला का शव मिला। महिला दो दिन पूर्व मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। ग्रामीणों ने वृद्ध महिला का शव नौशहरा पुल के नीचे देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। गले पर धारदार हथियार के निशान भी थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


नौशहरा पुल के नीचे  वृद्ध महिला का शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ सीओ और थानाध्यक्ष शिकोहाबाद भी पहुंच गए। महिला की पहचान शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभू नगर निवासी राधा देवी (75) के रूप में हुई, जिसके बाद उसके परिजन को सूचना दी। एसपी देहात ने बताया कि महिला परिवार के साथ शंभूनगर में रहती थी। शनिवार शाम चार बजे वह मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। घर न पहुंचने पर परिजन तलाश कर रहे थे। 

एसपी देहात ने बताया कि रविवार को मृत महिला के छोटे बेटे रवि यादव ने शिकोहाबाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। महिला की नाक की लोंग और कान के कुंडल गायब हैं। इससे पुलिस व घरवाले लूट के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसपी ग्रामीण ने कहा कि महिला की हत्या हुई है। पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शक के दायरे में फरार साधु

शंभू नगर निवासी राधादेवी की मौत के बाद पुलिस की शक की सुई क्षेत्र के एक मंदिर के पास रहने वाले साधु पर टिकी है। साधु भी दो दिन से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  राधादेवी प्रतिदिन क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा करने जाती थी। मंदिर के पास एक प्लाट में रहने वाला साधु राधा देवी से अच्छी तरह परिचित था। राधा देवी का अक्सर उसके पास आना जाना था और काफी देर तक दोनों बातें भी करते थे। राधा देवी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर के आसपास रहने वाले अन्य साधुओं और महिला संतों से भी पूछताछ की।

ये बोले परिजन 

परिजन ने बताया कि महिला सीधी सरल स्वभाव की होने के साथ ही मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर थी। घरवालों का मानना है कि महिला के आभूषण लूटने के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला करीब 50 हजार रुपये के आभूषण पहनती थी। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो बाबा आपराधिक प्रवृत्ति का था और आए दिन झगड़ा करता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें