फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2022: मैनपुरी में छोटे की परीक्षा दे रहा था बड़ा भाई, सचल दल ने पकड़ा

Wed, 06 Apr 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में लाख प्रयास के बाद भी फर्जी परीक्षार्थियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। चाचा के स्थान पर भतीजे के बाद सचल दल ने आज एक बड़े भाई को दबोच लिया, जो अपने छोटे भाई की जगह पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर पर आज यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में एक युवक को भाई की परीक्षा देते हुए आंतरिक सचल दल ने दबोच लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार छात्र रिंकू कुमार के स्थान पर दीपक कुमार परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर थाना दन्नाहार में मामला दर्ज हुआ है। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में चाचा के स्थान पर परीक्षा देते हुए भतीजे को पकड़ा गया था, जिसे जेल भेजा जा चुका है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें