फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः रेड जोन में आज से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 19 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जनपद मं हैं पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं, दो हजार परीक्षक
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेड जोन वाले मथुरा जनपद में मंगलवार से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सभी मूल्यांकन केंद्रों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग मशीन और सैनिजाइजर की खरीद की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश केंद्र प्रभारियों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रीन और ऑरेंज जोन में मूल्यांकन के बाद अब 19 मई से यूपी बोर्ड कोरोना वायरस के रेड जोन वाले जनपदों में मूल्यांकन कराने जा रहा है। इसमें शामिल मथुरा में विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नगर निगम की टीम द्वारा मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज, ब्लैक स्टोन इंटर कालेज, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज और किशोरी रमण इंटर कालेज को सैनिजाइज किया गया है। इसके अलावा यहां आने वाले परीक्षकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खरीदी गई हैं। साथ ही सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर की नियमित व्यवस्था के लिए भी छोटी-छोटी मशीन खरीदी गई हैं। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी परीक्षकों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षकों के मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचने के लिए डीएम ने परीक्षक नियुक्ति पत्र को ही मान्य किया है। जनपद में करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं के लिए दो हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें