फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी मॉडल पेपर की मदद से करें बेहतर तैयारी

Tue, 12 Dec 2023 11:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी मॉडल पेपर की मदद से करें बेहतर तैयारी
विज्ञापन


- सीबीएसई और आईसीएसई की राह पर चल रहा यूपी बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
मैन्पुरी। अब यूपी बोर्ड पर हाईटेक हो चला है। सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 2023-24 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विषय अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन तैयारी के लिए प्रेरित करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने एक साथ ही कक्षा 9वीं,10वीं,11वीं और 12वीं का मॉडल पेपर जारी किया है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं के पेपर में दो खंड होंगे। कुल 100 अंकों का पेपर होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को शुरुआती 15 मिनट पेपर को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर के अनुसार, कक्षा 10वीं में पेपर खंड ‘अ’ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों का होगा। इसमें 20 सवाल होंगे। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट भी दिया जाएगा। यूपी बोर्ड ओएमआर शीट वाले सवालों का जवाब ध्यान से देना होगा। बहुविकल्पीय वाले सवालों में हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में खंड अ कुल 20 अंकों के लिए होगा, जबकि खंड ब 50 अंकों का होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पेपर डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें