फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 18 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां का मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका में मिले रुपये राजकोष में होंगे जमा

Fri, 13 Mar 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP Board  2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 खत्म हो गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2026 से शुरू होगा। आगरा मंडल में 15 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने की तैयारी की जा रही है। 18 मार्च से 1 अप्रैल तक होने वाले मूल्यांकन के लिए मंडल में 15 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में 4-4 और मथुरा में 3 मूल्याकंन केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षकों को 16 मार्च को मूल्यांकन केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 17 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिना परिचयपत्र के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी परीक्षक उत्तरपुस्तिका की गोपनीयता भंग नहीं करेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन कक्ष में कोई भी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर पाएंगे। परीक्षकों की अनुपस्थिति होने पर मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक स्वयं किसी की नियुक्ति नहीं करेंगे।

आगरा में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और आरबीएस इंटर कॉलेज का केंद्र बनाया गया है। वहीं हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए मऊ रोड खंदारी स्थित नेशनल मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ताजगंज स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। कार्य अधूरा छोड़कर केंद्र से जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी होगा। मूल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिकाएं में नकद रुपये मिलने पर उसे राजकोष में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें