फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल पर अपनों से बिछड़ गया इटली का पर्यटक, गूगल की ली मदद; पुलिस ने होटल तक पहुंचाया

Fri, 13 Mar 2026 12:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल देखने आए इटली के 66 वर्षीय पर्यटक जियोवानी अपने समूह से बिछड़ गए थे। भाषा की समस्या होने पर ताज सुरक्षा पुलिस ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से उन्हें सुरक्षित होटल तक पहुंचाया।
 
विज्ञापन
जियोवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने आए इटली के समूह से 66 वर्षीय जियोवानी बिछड़ गए। वह हिंदी या अंग्रेजी भाषा न जानने की वजह से किसी से मदद नहीं मांग पा रहे थे। ताज सुरक्षा पुलिस ने गूगल की मदद से उन्हें होटल तक सकुशल पहुंचाया।
विज्ञापन


इटली से आए पर्यटकों के समूह ने बृहस्पतिवार सुबह ताज का दीदार किया। करीब 8:30 बजे सभी को पूर्वी गेट से बाहर निकलना था। मगर, जियोवानी गलती से पश्चिमी निकास द्वार से बाहर निकले। वह समूह से बिछड़ गए। अमरूद टीला बैरियर प्रभारी दशरथ सिंह ने विदेशी पर्यटक को परेशान देख कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवराज सिंह को सूचना दी।

जियोवानी की भाषा किसी को समझ नहीं आ रही थी। गूगल ट्रांसलेट का सहारा लिया गया। पता चला कि वह होटल रिट्रीट में ठहरे हैं। उन्हें सरकारी वाहन से होटल पहुंचाया गया। जियोवानी को सुरक्षित देख उनके समूह की जान में जान आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें