फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड भी हुआ हाईटेक, पोर्टल पर अपलोड की पाठ्यक्रम की पुस्तकें

Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड भी अब धीरे-धीरे हाईटेक हो रहा है। उसने भी सीबीएसई की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकें अपलोड की हैं। जो कि विद्यार्थियों द्वारा डाउनलोड की जा सकती हैं। विद्यार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाना भी शुरू कर दिया है। जिले में 15 राजकीय विद्यालय, 28 अनुदानित एवं करीब 226 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी की पुस्तकें अपलोड की गई हैं। वेबसाइट पर यह लिंक के रूप में मौजूद हैं। यहां से विद्यार्थी इन्हें आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही यदि चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पुस्तकें ई-बुक्स के रूप में दीक्षा पोर्टल भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे एक विद्यार्थी पोर्टल अथवा वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पुस्तक को डाउनलोड कर अध्ययन कर सकता है। विद्यार्थियों ने इस सुविधा का लाभ लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




- यूपी बोर्ड द्वारा ई बुक्स वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। इसकी जानकारी उन्हें स्कूल में शिक्षकों ने दी थी। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी की किताब डाउनलोड कर ली। इससे काफी राहत मिली है। - प्रशांत
- विद्यालय में शिक्षकों ने बताया था कि दीक्षा पोर्टल और माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से ई बुक्स डाउनलोड की जा सकती है। वह इन्हें डाउनलोड करके पढ़ भी रही हैं। - कीर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें