फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड-2026 : अब रैपिड रिवीजन रेल कराएगी परीक्षा की तैयारी

Sat, 10 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रैपिड रिवीजन रेल पीडीएफ लॉन्च करते संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकेश अग्रवाल व अन्य फोटो स्वयं
विज्ञापन
आगरा। मंडल में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग ने एक नवाचारी पहल की है। छात्र-छात्राओं की तैयारी और अच्छी कराने के लिए रैपिड रिवीजन रेल बनाई गई है। इसमें सभी विषयों के नोट्स पीडीएफ रूप में उपलब्ध हैं। यह निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को इसका विमोचन किया। उन्होंने बताया कि सभी विषयों के नोट्स विषय विशेषज्ञों ने सात-आठ महीने की मेहनत में तैयार किया है। सभी अधिकारियों व प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे भेज दिया गया है। वहां से स्कूल के ग्रुप में इनको शेयर किया जाएगा। निशुल्क होने से इसका सीधा लाभ जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रों को मिलेगा।

नोट्स में कक्षा 10 और 12 के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान एवं अर्थशास्त्र जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। विमोचन के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, उप निरीक्षक, संस्कृत पाठशाला वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन नोट्स को तैयार करने में डॉ. सुशील कुमार जैन, डॉ. प्रशांत गहलौत, अंकुश अग्रवाल, निधि गोयल, अमित बंसल, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, भारती पांडे, मालती वर्मा, सुषमा अग्रवाल, विनय कुमार, प्रभात कुमार, प्रशांत पाठक, सुरेखा चौधरी, भावना चौहान, शिल्पी सिंह, गुंजन जादौन, नेहा अग्रवाल, उत्कृष्ट कुलश्रेष्ठ, डॉ. अमित कुमार आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें