फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2022: कड़े पहरे में शुरू हुई अंग्रेजी इंटरमीडिएट की निरस्त परीक्षा, आगरा में पकड़ा गया सॉल्वर

Wed, 13 Apr 2022 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा सहित मथुरा, एटा और मैनपुरी में होने वाली यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आज सुबह 8 बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़े पहरे के साथ शुरू हुई।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज  हो रही है। बलिया में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। आज सुबह कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ आगरा के अलावा मथुरा, एटा और मैनपुरी में परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की नए और पुराने पाठ्यक्रम की सुबह आठ बजे से शुरू हुई, जो 11.15 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित केंद्रों पर किया गया।

पकड़ा गया सॉल्वर

आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, रूई की मंडी, शाहगंज में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान सॉल्वर पकड़ा गया।  मजिस्ट्रेट ने इस सॉल्वर को पकड़ा, जो किसी और की जगह परीक्षा दे रहा था। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से थाने में तहरीर दिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें