फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशियन इमारत प्रकरण: इस्कॉन प्रबंधन ने प्रशासन से लगाई बीच का रास्ता निकालने की गुहार 

Wed, 13 Apr 2022 12:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन इमारत में रह रहे परिवार बिल्डिंग को खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस्कॉन प्रबंधन के पदाधिकारियों ने ने अधिकारियों से बात कर बीच का रास्ता निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वृंदावन धाम अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वृंदावन में रह रहे रूसी दंपती के जेल जाने के बाद रशियन बिल्डिंग में रहने वालों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की मुनादी और प्रशासन की कार्रवाई के डर से कई विदेशी भक्त यहां से पलायन कर गए, जबकि कई परिवार अभी यहां रह रहे हैं। इस्कॉन से जुड़े भक्तों पर आई परेशानी के बाद इस्कॉन प्रबंधन ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


इस्कॉन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है। बता दें पिछले दिनों मूल रूप से रशिया के रहने वाले बिल्डिंग प्रबंधक रोमानोमा योरोस्लाव व उनकी पत्नी नतालिया क्रिवोनासोवा को पुलिस ने टूरिस्ट वीजा अवधि खत्म होने और जांच को गई पुलिस से मारपीट एवं पुलिस की वर्दी फाड़ने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। 

रूसी दंपती के जेल जाने के बाद से रशियन बिल्डिंग में रहने वाले देशी विदेशी भक्तों पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस की सख्ती और बिल्डिंग खाली करने की चेतावनी के बाद कई देशी और विदेशी अपने फ्लैट पहले खाली कर गए, जबकि कई लोगों ने उच्च न्यायालय की शरण ली है।  इस बिल्डिंग में अमेरिका, रशिया, यूक्रेन और कनाडा के लोग रहते हैं। सभी भक्त इस्कॉन के अनुयायी हैं। इस्कॉन के एक पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों  की परेशानी से अवगत कराया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से फ्लैट ना खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन


श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन बिल्डिंग को एक सप्ताह के बाद भी सील करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग खाली करने के लिए मुनादी के बाद भी बिल्डिंग में बसे लोग फ्लैट खाली करने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में फ्लैट में रहने वाले लोगों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण ली है। बता दें रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रसियन बिल्डिंग को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें