प्रदेश में पिछड़े साथ ही परीक्षाफल का प्रतिशत भी कम हो गया। यह स्थिति इंटर के बोर्ड परीक्षाफल की रही है। इस बार 76.47 प्रतिशत के साथ जिले का प्रदेश में 65 वां स्थान रहा, जबकि पिछले वर्ष प्रदेश की सूची में जिले का 44 वां स्थान था। इस बार करीब 6.81 प्रतिशत परीक्षाफल भी गिरा है।
इस बार इंटर की परीक्षा में 36435 बालक और 25480 बालिका मिलाकर कुल 61915 परीक्षार्थी शामिल हुए। पिछले कुछ साल से लगातार इंटर के परीक्षाफल का ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा है। वर्ष 2024 में इंटर का परीक्षाफल 83.28 प्रतिशत रहा था। इस बार गिरकर 76.47 रह गया है। प्रदेश में 65 वें स्थान पर पहुंच गए है। जबकि वर्ष 2023 में 39 और वर्ष-24 में 44 वां स्थान प्रदेश में रहा था। उसी का नतीजा है कि इस बार प्रदेश की टॉप-10 में सूची में इंटर के किसी विद्यार्थी का नाम शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें - UP Board 10th Result: प्रदेश में आगरा के मेधावी नंबर-1, तोड़ा नौ साल का रिकार्ड; 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट