आगरा सहित मथुरा, एटा और मैनपुरी में होने वाली यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। आज दोपहर को 2 बजे की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रहीं हैं। आज दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होनी थी, लेकिन पेपर आउट होने की आशंका के चलते 24 जिलों में परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
इस वजह से आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी में परीक्षा नहीं होगी। वहीं फिरोजाबाद में परीक्षा होनी है। विद्यार्थियों को परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी उस समय मिल सकी, जब वे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। तैयारी करके परीक्षा देने पहुंचे छात्र ये खबर सुनकर काफी निराश हुए।
सता रहा ये डर
सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा दिए बिना घर लौटतीं छात्राओं का कहना है कि उन्हें डर है कि प्रश्नपत्र अब कैसा आएगा? कहीं परीक्षा के बीच में ही निरस्त प्रश्नपत्र की परीक्षा न कराई जाए।