UP Board Results 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड का परीक्षाफल शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे घोषित होते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हाईस्कूल और इंटर में फतेहाबाद के छात्र-छात्रा जिले के टॉपर बने है। छात्रा मोनिका धाकरे हाईस्कूल और छात्र शिव कुमार ने इंटर में जिला टॉप किया है। इस बार प्रदेश की दस टॉपर की सूची में जिले का कोई भी परीक्षार्थी स्थान नहीं बना सका है। इससे निराशा अवश्य सामने आयी है।
10वीं टॉपर्स लिस्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईस्कूल में एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा मोनिका धाकरे ने जिले में टॉप किया है। मोनिका ने 600 में से 567 अंक प्राप्त किए है। जिले में दूसरे स्थान पर एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी के छात्र विनीत वर्मा और पीएस इंटर कॉलेज कुंडौल के छात्रा अनुष्का धाकरे रही है। विनीत और अनुष्का के 94 प्रतिशत अंक रहे है। जबकि तीसरे स्थान पर गणपति विद्या मंदिर जोनई की गुंजन शर्मा रही। उन्होंने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। पिछले वर्ष जिले की टॉपर सौम्या का प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया था। इस बार यह मुकाम हासिल नहीं हो सका।
इंटर में जिले की टॉप-10 सूची में 4 परीक्षार्थी दूसरे स्थान पर रहे है। जिले की सूची में नंबर एक पर सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल फतेहाबाद के छात्र शिव कुमार रहे। शिव ने 500 में से 452 अंक प्राप्त किए है, उनका प्रतिशत 90.40 रहा। दूसरे स्थान पर बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस के रोहित गोला व दिव्या परिहार तथा आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियांपुर के छात्र अंशुल राजपूत रहे।
तीनों विद्यार्थियों को 89.20 प्रतिशत अंक मिले है। तीसरे स्थान पर हेत सिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद के छात्र पुष्पेंद्र राठौर रहे। उन्होंने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इस बार इंटर का कोई विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 में नाम दर्ज नहीं करा सका है। जबकि वर्ष 2024 की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली अनु धाकरे का प्रदेश की सूची में पांचवां स्थान रहा था। इसके साथ आठवां और नौवे स्थान पर आगरा के विद्यार्थियों का नाम प्रदेश सूची में रहा था। इस मामले पर अवश्य जिले को निराशा हाथ लगी है। जबकि पिछले कुछ साल से जिले के विद्यार्थी प्रदेश सूची में भी स्थान प्राप्त करते रहे है।