फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: परीक्षा परिणाम देखते ही इंटर के छात्र को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • इंटरमीडिएट का छात्र सिर्फ हिंदी में पास हुआ था, बाकी चार विषयों में फेल हो गया था। 
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर सदमे से मैनपुरी के छात्र की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने दिल का दौरा से मौत की संभावना जताई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। छात्र हिंदी को छोड़कर अन्य सभी चार विषयों में फेल हो गया था।

विज्ञापन


घिरोर कस्बा के मोहल्ला खेड़ा निवासी राजेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शंभूनाथ इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वो घर में ही मोबाइल पर अपना रिजल्ट देख रहा था। 


UP Board Result 2020: ये हैं मैनपुरी के टॉपर, हाईस्कूल में नम्रता और इंटर में प्रिया ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन


अंकित इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो गया, इसका सदमा वो सह नहीं सका और उसे दिल का दौरा पड़ गया। अंकित की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। 



 

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

अंकित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पहलवान सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी। परिजनों की ओर से थाने में प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही।

हिंदी में आए 37 अंक 

परिजनों के अनुसार छात्र के हिंदी में 37 अंक आए हैं। वहीं अंग्रेजी में 15, फिजिक्स में 46, केमिस्ट्री में 42 तथा बायोलॉजी में 45 अंक प्राप्त किए हैं। वह सिर्फ हिंदी में ही पास है। अन्य विषयों में वह फेल है।


अन्य खबरें: 
UP Board Result 2020: हाईस्कूल में आगरा की अंशिका बघेल को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान
UP Board Result 2020: आगरा के आकाश कुशवाह को सूबे में मिला नौंवा स्थान, हाईस्कूल में पाए 94 फीसदी अंक

UP Board Result 2020: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से मजदूर के बेटे ने जिले में पाया चौथा स्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें