फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा में दावेदारों की दौड़ में भाजपा के दिग्गजों के रिश्तेदार

Tue, 06 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

UP Block Pramukh Chunav 2021: आगरा जिले में 15 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। प्रमुख पद के लिए दौड़ में भाजपा दिग्गजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और 10 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


आगरा जनपद के 15 ब्लॉक में छह प्रमुख पद अनारक्षित हैं। बाकी नौ पदों में दो अनुसूचित वर्ग, दो पिछड़ा वर्ग महिला, दो पिछड़ा वर्ग और दो महिलाओं व एक अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। सबसे ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्य फतेहाबाद और बरौली अहीर ब्लॉक में हैं। 15 ब्लॉक में कुल 1257  सदस्य जीते है। ये सदस्य ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान करेंगे। एक ही प्रत्याशी होने पर ब्लॉक में निर्विरोध प्रमुख भी चुने जा सकते हैं

Trending Videos
विज्ञापन

इधर,अध्यक्ष के बाद अब भाजपा की नजर 15 ब्लॉक में प्रमुख चुनाव पर टिकी है। भाजपा के कई दिग्गजों के रिश्तेदार प्रमुख पद के लिए दौड़ में शामिल हैं। उधर, बसपा, सपा और अन्य राजनीतिक दल ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे।

ये हैं आरक्षण
- बिचपुरी : अनुसूचित महिला
- एत्मादपुर : अनुसूचित वर्ग
- अकोला : अनुसूचित वर्ग
- फतेहपुर सीकरी : पिछड़ा वर्ग महिला
- फतेहाबाद : पिछड़ा वर्ग महिला 
- बरौली अहीर : पिछड़ा वर्ग
- जैतपुर कला : पिछड़ा वर्ग
- बाह : महिला
- पिनाहट : महिला
- बाकी छह ब्लॉक : अनारक्षित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें