फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: योगी सरकार में गरीबों के घर बने, भ्रष्टाचारियों के यहां चला बुलडोजर

Sun, 26 Dec 2021 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को फिरोजाबाद में निषाद बाहुल्य क्षेत्र नई तोर 90 बीघा में सभा को संबोधित करने के साथ-साथ सिरसागंज में अनुसूचित मोर्चा की जनसभा को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार में गरीबों के घर बनाए गए और गुंडा माफिया के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया गया। भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। सपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार होते थे, शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं की स्कूटी छीन ली जाती थीं, लेकिन आज दिन हो या रात महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। गुंडों को पता है कि यदि गलती की तो फिर जेल में होगा या फिर ऊपर जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को निषाद बाहुल्य क्षेत्र नई तोर 90 बीघा में सभा को संबोधित करने के साथ-साथ सिरसागंज में अनुसूचित मोर्चा की जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जहां राम मंदिर को भव्य रूप देने का काम किया वहीं काशी को विश्व पर्यटन स्थल बनाया है। सपा सरकार में बिजली नहीं मिलती थी, अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। सपा क्या दलितों को कुचलने के लिए सत्ता में आना चाहती है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी-मोदी की सरकारों को गरीबों की सरकार बताते हुए जनता से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सभा के मंच पर सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौन, सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने शॉल माला और गदा भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच से आएगा प्रत्याशी : स्वतंत्रदेव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में छह जन विश्वास यात्रा निकाली हैं। इन यात्राओं में जनता उमड़ रही है। 2017 में यात्रा निकाली थी ,तब सरकार बनी थी। कुछ क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। 

सपा-प्रसपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह कोई पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट हैं, वहां कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई यादव कार्यकर्ता नहीं बन सकता। भाजपा में आज बूथ का कार्यकर्ता कल का प्रदेश अध्यक्ष बन जाएगा यह भाजपा में संभव है। सिरसागंज से प्रत्याशी कौन होगा के सवाल पर कहा कि इसे संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन जो भी होगा जनता के बीच का होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें