विभागीय आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रावर (कंपोजिट), फतेहाबाद की सहायक अध्यापिका रिनी सिंह लंबे समय तक विद्यालय से अनुपस्थित रहीं। इसके बावजूद उन्हें अर्जित अवकाश, चिकित्सीय अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश सहित विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृत किए गए। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने मामले की विस्तृत विभागीय जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा को जांच अधिकारी नामित किया है। निर्देश दिए गए हैं कि पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
ये भी पढ़ें - UP: 'लोकमाता' अहिल्याबाई से सुशासन सीख रही सरकार, ओम बिरला बोले- 300 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रेरणा
न्यायालय की शरण में जाऊंगा
फतेहाबाद बीईओ शेष बहादुर सरोज ने बताया कि यह एडी बेसिक कार्यालय की साजिश है। हमारा पहले भी 5 महीने तक वेतन रोक रखा था। निलंबित करने के प्रकरण में न्यायालय की शरण में जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस, फिर भी नहीं टूटी हड़ताल; 15वें दिन भी तहसील में कामकाज ठप