फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव: पर्चा निरस्त करने की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे कांग्रेस के नेता

Mon, 19 Oct 2020 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता उर्फ बबली का नामांकन निरस्त किए जाने से कांग्रेस के नेताओं में आक्रोश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इस मामले में सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। नामांकन निरस्त करने के खिलाफ हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि स्नेहलता बबली का नामांकन निरस्त किए जाने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी के मिलकर शिकायत करेंगे। इसके साथ एक टीम दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराएगी। 


उधर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि साजिश के तहत कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता उर्फ बबली का पर्चा निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं टिक मार्क गलत लग जाता है तो उसे स्क्रूटनी में ठीक भी किया जा सकता है, लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा टूंडला प्रत्याशी का पर्चा ही निरस्त कर दिया। इस मामले को लेकर पार्टी हाईकोर्ट तक जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा, सपा प्रत्याशी के नामांकन पर लगाई आपत्ति 

इमलिया निवासी प्रेमपाल चक ने टूंडला विधानसभा के उप निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर एवं सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के जाति प्रमाणपत्र अनुसूचित जाति के गलत ढंग से बनाए जाने की आपत्ति दर्ज कराई है। 

उन्होंने कहा कि इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने शासनादेश के हवाला देने के साथ उत्तर प्रदेश की जाति सूची की प्रति लगाई है। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें