फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज में पर्यटकों की संख्या पर बंदिश खत्म करने की मांग, अभी 5000 लोगों को ही मिलता है प्रवेश

Mon, 19 Oct 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना संक्रमण के कारण अभी ताजमहल में दो शिफ्ट में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाता है। दोनों की शिफ्ट में 2500-2500 पर्यटक ही प्रवेश कर सकते हैं। यानी दिन में 5000 पर्यटक ही दीदार कर सकेंगे। लेकिन वीकंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कई पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिल पाता। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को 3814 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। सुबह की शिफ्ट में सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। पहली शिफ्ट में पूरे ढाई हजार टिकट बुक हो गए थे। इस वजह से दोपहर में टिकट के लिए लोगों को दूसरी शिफ्ट का इंतजार करना पड़ा। रविवार को 54 विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। 

विज्ञापन


शनिवार के मुकाबले रविवार को दोगुनी संख्या में विदेशी पर्यटक आए। रविवार को कुल 1551 पर्यटकों ने ताजमहल के अंदर 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद को देखा।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर आईटो के पदाधिकारी सुनील सी गुप्ता ने पर्यटन मंत्रालय से मांग की है कि ताजमहल में टिकटों की 5000 पर्यटकों की कैपिंग खत्म की जाए। 
विज्ञापन



10 हजार की जाए पर्यटकों की संख्या

उन्होंने कहा कि ताजमहल के क्षेत्रफल को देखते हुए यहां एक शिफ्ट में पर्यटकों की संख्या कम से कम पांच हजार कर देनी चाहिए यानी दिन में 10,000 पर्यटकों को ताजमहल में जाने की अनुमति देने की जरूरत है। 

खास तौर पर सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या 10,000 की जाए। अन्य दिनों में भले ही यह संख्या 5,000 बनी रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें