फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी, टूंडला सीट से प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज

Sun, 18 Oct 2020 09:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। स्नेहलता ने 14 अक्तूबर को दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को टूंडला तहसील में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। 14 प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलियों के अधूरे प्रपत्र होने पर उनका नामांकन रद्द हो गया। अब उपचुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 


टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव के लिए विगत नौ से 16 अक्तूबर तक कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए थे। कांग्रेस, बसपा और एक राष्ट्रीय शोषित पार्टी के प्रत्याशी सहित तीन ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को नाम वापसी और जांच के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की। इस बीच प्रपत्रों की जांच में कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली सहित चार निर्दलीय प्रत्याशी दीप कुमार, कमलेश किशोर, अवनेश बाबू के पर्चे निरस्त कर दिए गए।

ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में 
1. प्रेमपाल धनगर-भाजपा
2. महाराज सिंह धनगर-सपा
3. संजीव कुमार चक-बसपा
4. भूपेंद्र कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
5. धर्मवीर-मौलिक अधिकार पार्टी
6. भगवान सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
7. अशोक कुमार-जन अधिकार पार्टी
8. सतीश कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी
9. सचिन कुमार माइकल-निर्दलीय
10. मिथलेश कुमार-निर्दलीय

उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता के प्रपत्रों में कई कॉलम भरे नहीं गए हैं। इसके साथ ही एफीडेविट को भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक उनका पर्चा रद्द कर दिया गया। इसी तरह दीप कुमार, कमलेश किशोर, अवनेश बाबू निर्दलियों के प्रपत्र अधूरे होने पर उनके नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें