फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर साल 17 अगस्त को शिव चातुर्य दिवस मनाएंगे यूपी और महाराष्ट्र

विज्ञापन
यूपी और महाराष्ट्र के मंत्रियों की बैठक में शिवाजी स्मारक के संबंध में जानकारी देते हैं डीएम मन
विज्ञापन
आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक और पर्यटन से जुड़ी बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई। इसमें 17 अगस्त को शिव चातुर्य दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के पर्यटन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसी दिन 1666 में शिवाजी महाराज के आगरा से औरंगजेब की कैद से निकले थे।
विज्ञापन

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री भरत सेठ गोगावले और जयकुमार रावल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस स्मारक का निर्माण दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर करेंगी। इसके लिए जल्द ही दोनों राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन स्तर की बैठकें कर समझाैता ज्ञापन तैयार किया जाएगा। निर्माण के लिए कई सौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके तहत इंटीरियर डिजाइनर्स और इंजीनियर्स की विशेष टीमें काम करेंगी। लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर देशभर में मैराथन, साइकिल रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवा पीढ़ी को शिवाजी महाराज की कूटनीति, चातुर्य और संयम के गुणों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें