फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी के बाद फांसी पर लटकी विवाहिता, 'खाकी' ने बचाई जान

Wed, 17 Apr 2019 10:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी-100 की पीआरवी 27 के क्विक रेस्पांस ने एक विवाहिता की जान बचा ली। पति से विवाद के बाद वह फंदा गले में डालकर लटक गई थी। जंगला उखाड़कर एक सिपाही कमरे में गया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिसकर्मियों का परिजनों ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


गढ़ी भदौरिया निवासी स्वाती की शादी एक साल पहले ताजगंज के असद गली निवासी मदन के साथ हुई थी। उनका तीन महीने का बेटा है। पुलिस ने बताया कि स्वाती पिछले डेढ़ महीने से मायके में रह रही है।

बेटे की तबियत खराब थी इसलिए बुधवार सुबह पति आया। पति बेटे को घर ले जाकर दवा दिलाने की कहने लगा। स्वाती ससुराल नहीं जाना चाहती थी। उसने मना कर दिया। इस पर मदन बेटे को लेकर चला गया। स्वाती ने समझा कि उसे घर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाती कमरे में बंद हो गई। परिजनों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह गेट खोलने के लिए तैयार नहीं हुई। परिजनों ने जंगले से देखा तो वह पंखे से फंदा बांधकर पर लटक रही थी। दोपहर 12:08 बजे स्वाती के भाई ने 100 नंबर पर सूचना दी।

जानकारी पर छह मिनट में पीआरवी 27 के प्रभारी एसआई कृष्ण अवतार दुबे, सिपाही चंद्रकांत और चालक प्रियव्रत आ गए। पुलिसकर्मियों ने गेट अंदर से बंद होने पर जंगले को उखाड़ दिया। 

सिपाही चंद्रकांत को जंगले की जगह से अंदर भेजे गए। उन्होंने गेट खोला। रस्सी काटकर स्वाती को उतार लिया गया। उसे 15 मिनट में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचा दिया। स्वाती की हालत में सुधार हो गया। पुलिसकर्मियों के प्रयास पर परिजनों ने धन्यवाद दिया।


सामने आया फिल्म 'Saand Ki Ankh' से Taapsee-Bhumi का लुक, दिखा शूटर अंदाज, देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें