बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण करते मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोग।
कागारौल। बड़ी जाटव बस्ती स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बगीची में क्षतिग्रस्त हुई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित किए जाने के बाद रविवार को नई मूर्ति का अनावरण किया गया।
नई मूर्ति स्थापित होने के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीन कुमार के नेतृत्व में रविवार को मुख्य अतिथि अनिल सोनी एवं प्रधान पति बच्चू सिंह सोलंकी ने मूर्ति का विधिवत अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिथियों का साफा एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सोनी ने कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान सुनील, रुपेश, हरिओम, सद्दाम कुरेशी, राजकुमार, शाहिद कुरेशी, भानु प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, करण सिंह, मुरारी लाल, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह उपस्थित रहे।