बटेश्वर। तीर्थ क्षेत्र के खांद स्थित बीएस शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास शास्त्री नीतू यादव ने वराह अवतार, कपिल देवहूति संवाद और ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हिरण्याक्ष का वध दर्शाता है कि अधर्म और अहंकार की आयु छोटी होती है। वहीं, बालक ध्रुव का प्रसंग सिखाता है कि दृढ़ संकल्प से ही भगवान मिलते हैं और बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए। आरती में मुख्य यजमान शौकीराम व श्री देवी, यज्ञपति योगेश कुमार व रीता देवी सपरिवार शामिल हुए।