फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने दी दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
कासगंज में कैंडल मार्च निकालकर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कांग्रेसियों ने उन्नाव में दुष्कर्म पीड़ित बिटिया की हत्या पर विरोध जताया और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह से फेल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज करना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही हैं। इससे पूर्व प्रभुपार्क में कांग्रेसी एकत्रित हुए। शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। गांधी मूर्ति तक कैंडल निकाला और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ पाल, विशाल पांडेय, दीपकुमार पांडेय, राजकपूर बाल्मीकि, सिद्धार्थ, रवि, निशांत यादव, शिवम, विशाल, राहुल, अनुज, हर्षित शर्मा, अंकित, रविकांत सक्सेना, संजीव, अजय सिसोसिदया आदि मौजूद रहे।
जनाधिकार पार्टी ने की निंद
गंजडुंडवारा। महिलाओं से दुष्कर्म एवं हत्या की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निंदा की। हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। दुष्कर्म पीड़िताओं को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अर्जुन बघेल ने कहा कि दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। अलीगढ़ मंडल प्रभारी दयानंद शाक्य, रामबहादुर शाक्य, प्रदीप मौर्य, राजबहादुर शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, गिरजेश शाक्य, राजेश कुमार शाक्य, सुभाष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें