अनलॉक में बैनामे तेजी से हो रहे हैं। आठ जून से सदर तहसील में बैनामा शुरू हुए थे। 15 जून तक आठ दिनों में 1987 बैनामे हुए। स्टांप से 10 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। इससे पहले लॉकडाउन में दो महीने तक बैनामे नहीं हुए थे।
इसी का नतीजा था कि पिछले साल लक्ष्य से 126 करोड़ की आय कम हुई। इस साल फिर 282 करोड़ यानी पिछले साल के दोगुना से ज्यादा आय का लक्ष्य मिला है। धीरे धीरे बैनामे बढ़ रहे हैं। जनपद में 10 उप निबंधक दफ्तर हैं। इनमें पांच सदर तहसील में।
पिछले साल हर माह करीब 50 करोड़ स्टांप से राजस्व आय हुई। 2019-20 में लक्ष्य 738 करोड़ था, जबकि 612 करोड़ सरकार को प्राप्त हुए। लक्ष्य पूर्ति में 126 करोड़ से पिछड़ने पर निबंधन अधिकारियों की फटकार लगी। अब कोरोना काल में फिर 282 करोड़ का लक्ष्य और बढ़ गया है।