फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: ताजनगरी के बाजारों में कायदे तार-तार, डीएम को मिले बिना मास्क के दुकानदार

Fri, 05 Jun 2020 04:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अनलॉक वन के दूसरे दिन 1992 के कटे चालान
विज्ञापन
आगरा के बाजार में उमड़ी भीड़, नहीं दिखी सामाजिक दूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार खोले जाने के दूसरे दिन कोरोना के बचाव के कायदे तार-तार हो गए। बड़ी संख्या में लोग बगैर मास्क के निकले, सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 1992 लोगों के वाहनों के चालान काट दिए। दो लोग गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


मुआयने पर निकले डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार को दुकानदार बगैर मास्क लगाए मिले। इस पर दो दुकानों को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया।

दूसरे दिन भी शहर में सम-विषम से लगभग 75 हजार दुकानें खुलीं। बाजारों में सुबह से ही भीड़ लग गई। लोग सटकर चल रहे थे। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। इस पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। हर बैरियर पर वाहनों को रोका जाने लगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 5169 वाहनों की चेकिंग की गई। 1992 के चालान किए गए। 37 को सीज किया गया।
 
Trending Videos

आगरा में एक दुकान पर पहुंचे डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा : मोबाइल की दुकान बंद कराई
प्रतापपुरा चौराहे के पास बाजार में दुकानदार बगैर मास्क लगाए मोबाइल बेचते मिला। डीएम और एसएसपी ने  48 घंटे के लिए दुकान बंद करा दी। चेतावनी दी कि इसकेबाद भी मास्क नहीं लगाया तो और कड़ी कार्रवाई होगी।

लोहामंडी : दुकानदार ने नहीं लगाया मास्क
लोहामंडी बाजार में कपड़ा विक्रेता बिना मास्क लगाए मिला। डीएम और एसएसपी ने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है? एसएसपी ने कहा कि क्या उसे इसकी चिंता नहीं है कि वह संक्रमण का शिकार हो सकता है? वह चुप रहा। डीएम ने दुकान पर 48 घंटे के लिए बिक्री पर रोक लगाई।

प्रतापपुरा : मिठाई की दुकान पर गंदगी, डीएम नाराज
प्रतापुरा में मिठाई वाले की दुकान पर कचौड़ी-बेड़ई बिक रही थीं। सड़क पर दोना पत्तल की गंदगी बिखरी मिलने पर डीएम ने कार्रवाई
की चेतावनी दी।

संजय प्लेस : सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया
डीएम व एसएसपी संजय प्लेस पहुंचे। यहां 50 प्रतिशत से कम दुकानें खुली मिलीं। एक दुकान पर भीड़ मिली, तो वहां सामाजिक दूरी के पालन का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने पैदल चलकर भी बाजारों का मुआयना किया।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी खत्म करने पर आठ केस दर्ज
सड़कों पर उमड़ी भीड़ में सामाजिक दूरी न मिलने पर पुलिस ने आठ केस दर्ज किए हैं। मास्क न लगाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

तफरीह के लिए निकले तो केस दर्ज होगा : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि छूट इसलिए दी गई ताकि लोग जरूरी काम के लिए बाहर निकल सकें। अगर किसी को कोई चीज खरीदनी है तो बाजार जाए। जो लोग तफरीह के लिए जा रहे हैं, उन पर केस दर्ज किया जाएगा। चेकिंग पहले की तरह जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें