फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन बाद भी नही हो सकी अज्ञात युवक की शिनाख्त

Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व रेलवे रोड पर शराब के ठेके के समीप अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। पुलिस 72 घंटे बीत जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रधानों से संपर्क किया। मृतक की जानकारी के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो पोस्ट किया। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक की उम्र 27 वर्ष के लगभग है। मृतक युवक डार्क स्लेटी रंग की जाकेट, स्लेटी पेंट पहने है। उसके दाहिने हाथ पर ओम लिखा है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया एवं आसपास के थाना क्षेत्रों में जानकारी कराई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें