फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब पीने की मना करने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव विरहरा में युवक को शराब पीने की मना करने पर सोमवार की शाम उसने घर में फंदे लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के गांव विरहरा निवासी बच्चन (30) पुत्र पप्पू का परिजन द्वारा शराब पीने की मना करने को लेकर विवाद करता था। पत्नी रिंकी ने बताया कि सोमवार को पति बच्चन के शराब पीकर घर आया। शराब पीने का विरोध करने पर वह झगड़ने लगा। वह मवेशियों को चारा डालने के लिए घेर में चली गई। उसी दौरान उसने कमरे में कुंदा से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। रिंकी के घर पहुंचने पर उसे इसकी जानकारी हुई। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोग उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर अन्य ग्रामीण भी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के मौत के बारे में जानकारी की। ढोलना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। मृतक के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें