फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा रोड स्थित दखिनारा के पास मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

एटा रोड निवासी प्रवीन (22) पुत्र चिरौंजीलाल अपने दोस्त अंकुल पुत्र नेकराम निवासी सेवड़ा जसराना के साथ मोपेड से जसराना से शिकोहाबाद आ रहा था। दखिनारा के पास किसी अज्ञात वाहन ने रात दस बजे के करीब टक्कर मार दी। मोपेड सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने युवकों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान प्रवीन की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकुल को परिजन आगरा ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें