फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: अज्ञात वाहन ने कुचल दिए बाइक सवार दो युवक, मौके पर ही मौत; दक्षिणी बाईपास पर हुआ हादसा

Sat, 05 Apr 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अछनेरा में दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस दोनों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। 

 
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पड़ोसी की करतूत: किशोरी की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ...जीते जी मर गई वो


 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव रायभा के पास दक्षिणी बाईपास पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों को लहूलुहान हालत में पड़ा देख। दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों  की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी में उनके पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान की जा सके। 

ये भी पढ़ें -  Agra: प्रेमिका से शादी की ऐसी जिद, प्रेमी ने कर डाली इतनी नीच हरकत, शर्म से झुंक गईं आंखें...


 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम भेजे गए शव
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवकों की मौत हुई है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें