फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की मौत; दावत से लौट रहे थे

Wed, 29 Nov 2023 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ही युवक दावत से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ में शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देव करण सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब रात दस बजे सैंया रोड पर भाकर के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार आकाश (26) पुत्र दुक्काराम, विष्णु (19) पुत्र जॉनी निवासी इटौरा, जीतू (26) निवासी धनौनी की मौत हो गई। तीनों भाकर क्षेत्र में शादी समारोह से वापस जा रहे थे। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें