फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

Wed, 13 Nov 2024 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार में  टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में मंगलवार की देर रात शादी से वापस घर लौट रहे कार सवारों दोस्तों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित गांव सेमरी और सुखदेव ढाबे के मध्य हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य साथी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गांव सेमरी और सुखदेव ढाबे के मध्य ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में सवार रामवीर पुत्र बच्चू निवासी रनवारी थाना छाता की मौके पर मौत हो गई। 

कार में राहुल पुत्र रामबाबू निवासी कमई थाना बरसाना, विनोद पुत्र रामवीर निवासी कमई थाना बरसाना और कल्लू पुत्र प्रकाश भी कार में सवार थे, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि रामवीर पहलवानी करता था और वह अपने दस्तों के साथ रात को कर से शादी में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें