बदनामी के डर से पुलिस से नहीं की शिकायत
छात्रा ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोपी युवक जनवरी से छात्रा को मैसेज कर रहा है। उसे वाट्सएप कॉल करने शुरू कर दिए। इस पर छात्रा ने नंबर ब्लॉक कर दिया। मगर, युवक दूसरे नंबर से कॉल करने लगा। अब युवक उसे अश्लील वीडियो भेजता है। एक मिनट बाद ही डिलीट कर देता है। इससे पीड़िता तनाव में है।
पीड़िता ने जनवरी में महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की, लेकिन अब तक कॉल आने बंद नहीं हुए हैं। उसने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस से मदद मांगी। इस पर उन्होंने आईजी ऑफिस में छात्रा की शिकायत की। इसके साथ ही डीजीपी को भी ट्वीट किया है।
थाना पुलिस ने ली जानकारी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा से बात की गई थी। उसने बताया कि वह यह नहीं चाहती कि पुलिस उसे घर आए। इसलिए पुलिस सीधे युवक पर कार्रवाई कर दे। छात्रा ने महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज करा रखी है।
इस पर हेल्पलाइन प्रभारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रा ने व्हाट्स एप पर वीडियो और मैसेज के स्क्रीन शॉट भेजे हैं।