फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: आज से भरे जाएंगे मुख्य परीक्षा के फार्म

Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
दस दिन का समय दिया जाएगा, 24 से 28 जनवरी तक सत्यापन होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाओं के लिए शुक्रवार से आनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। 13 से 23 जनवरी तक फार्म भरने की अवधि निर्धारित की गई है। इसके बाद लॉगिन आईडी बंद कर दी जाएगी। सभी कक्षाओं के फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन

 कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने पूर्व में ही घोषणा की थी कि चालू सत्र में फार्म भरने के लिए महज दस दिन का समय दिया जाएगा। फार्म भरने के बाद 24 से 28 जनवरी तक आवेदनों का सत्यापन होगा। एमआईएस और चालान जनरेट करने की अविध 29 से 31 जनवरी है। एक से पांच फरवरी तक परीक्षा फार्म की हार्ड कापी जमा की जाएगी। एजेंसी से कहा गया है कि सभी महाविद्यालयों की लॉगिन आईडी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाए।
 
विद्यार्थियों को दी जाएगी यूनिक आईडी
विवि के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीएससी, बीकॉम) के विद्यार्थियों को यूनिक आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। यही नंबर आगे की कक्षाओं में प्रयोग में आएगा। प्रमाणपत्र जारी करने से लेकर सत्यापन तक में यही नंबर काम आएंगे। नंबर को आधार संख्या से लिंक किया जाएगा। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनको लिखना होगा कि आधार कार्ड के लिए आवेदन किया है। विवि के सभी शिक्षकों का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सत्यापन की पेंडेंसी पूछी
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने गुरुवार को परीक्षा विभाग और सत्यापन के कर्मचारियों के साथ बैठक की। इनको लंबित मार्कशीट देने के निर्देश दिए गए। सत्यापन की पेंडेंसी पूछी। निश्चित अवधि में प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें