फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि ने डिजी शक्ति वेब पोर्टल फिर खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्व विद्यालय अलीगढ़ ने अपना डिजी शक्ति वेब पोर्टल फिर से खोल दिया है ताकि छात्र छात्राओं के डाटा को एडिट, प्रमोट एवं अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन

डिजी शक्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एसके रावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के सतत संचालन के लिए छात्र छात्राओं के डाटा उनके कोर्स एवं कोर्स अवधि के साथ संरक्षित किया गया है। स्नातक परास्नातक के सत्र 2021-22 में नामांकित छात्र छात्राएं जो शिक्षा सत्र 2022-23 में तृतीय सेमिस्टर में नामांकित हैं उनका डाटा भी राज्य विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत की गई आईडी पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड होगा। अपडेट डाटा का निर्धारित तिथि के बाद संस्थान वेरीफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें