कोरोना का वायरस रविवार को जयपुर हाउस में पहुंच गया। यहां विश्वविद्यालय का प्रोफेसर संक्रमित मिला है। उनके घर के आसपास बल्लियां लगा दी गईं हैं। इससे विश्वविद्यालय में भी हड़कंप है। उनके संपर्क में रहे प्रोफेसर और अन्य लोगों ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सूची बनाई है। सभी से कहा गया है कि अगर किसी की तबीयत खराब हो तो वह कोरोना जांच
अवश्य कराए।
तबीयत खराब होने पर प्रोफेसर खुद सैंपल देने गए थे। नए संक्रमितों में एसएन मेडिकल कॉलेज का चिकित्सक भी है। वह देहली गेट का निवासी है। श्रीपारस हॉस्पिटल से संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के दो और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
एक ग्वालियर रोड का निवासी है। दूसरा केके नगर, सिकंदरा का। जालमा, ताजगंज का युवक भी संक्रमित मिला है। एसएन का पीर कल्याणी निवासी सफाई कर्मचारी पॉजिटिव आया है। इनके अलावा हरीकाशी दौहर्रा, सिकंदरा, चारसू गेट, एमएमआईजी शमसाबाद रोड, छीपीटोला, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात, बरौली अहीर, अनुराग नगर, बल्केश्वर, तलइया काजीपाड़ा, तेलीपाड़ा, जगदीशपुरा, चारबाग, शाहगंज, कृष्णा कॉलोनी अजीत नगर, नरायच, कुम्हारपाड़ा, सोरों कटरा, राम विहार देवरी रोड में संक्रमित मिले हैं। पिछले सात दिन में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या उनकी है जो खुद सैंपल देने के लिए गए।