फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि : अब 15 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Tue, 11 Nov 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर परीक्षा फॉर्म बढ़ने की तारीख बढ़ा दी है। अब स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी 15 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भर सकेंगे।
विज्ञापन



इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर थी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर पाए, इस वजह से यह निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए है। समर्थ पोर्टल में छात्रों को तकनीकी दिक्कत भी हो रही है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें