फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने वेबसाइट पर फर्जी रिजल्ट को किया ठीक

Thu, 19 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के लिए कुख्यात डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने जांच में आनलाइन रिजल्ट में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद उसमें सुधार कर लिया है। जिन विद्यार्थियाें को सेकेंड से फर्स्ट डिवीजन के अंक देकर रिजल्ट में गड़बड़ी की गई थी, उसके स्थान पर वास्तविक मार्कशीट को विश्वविद्यालय ने अपलोड कर दिया है। बता दें कि अमर उजाला ने चार मई को प्रकाशित अंक में आनलाइन रिजल्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसमें 13 को 33, 17 को 27 अंक कर 49 फीसदी अंकों को 60 प्रतिशत कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि जांच में आनलाइन रिजल्ट में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। इसको सुधार लिया गया है। जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


एजेंसी को बचाने की जुगत
आनलाइन रिजल्ट में फर्जीवाड़े की मुख्य सूत्रधार रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी है। सिर्फ दो-चार मार्कशीट ही पकड़ में आईं, जबकि मामले सैकड़ों हैं। एजेंट के तौर छात्र नेता सक्रिय रहते हैं, एवज में कमीशन तय है। वे ग्राहक लाने का कार्य करते हैं। इसमें विश्वविद्यालय का एक अधिकारी भी शामिल है। इसी कारण मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच में इसे तकनीकी गलती बताया गया है। 

डा. बीआरए यूनीवर्सिटी के कुलसचिव का गोरखपुर तबादला

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद का तबादला गोरखपुर विश्वविद्यालय में हो गया है। पिछले साल दिसंबर में इन्होंने पदभार ग्रहण किया था। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह को कुलसचिव का कार्यभार दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में कुलसचिव के तबादले की जबरदस्त चर्चा रही। बुधवार को शासन से फैक्स प्राप्त हुआ। कार्यालय में न बैठने पर कालेज संचालक और छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में रजिस्ट्रार मिसिंग के पोस्टर भी लगा दिए थे। 
विज्ञापन


तबादला करने को दिया था प्रार्थना पत्र   
दिसंबर में पदभार संभालने वाले कुलसचिव के सामने बीएड फर्जीवाड़े की जांच में सहयोग करना सबसे बड़ी चुनौती थी। सूत्र बताते हैं कि इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और चार्ट गायब कर दिए गए। कर्मचारियों और छात्र नेताआें का आए दिन प्रदर्शन। ऐसे तमाम झमेलों को देखते हुए कुलसचिव ने शासन को यहां से तबादले के लिए प्रार्थना पत्र लिखा था। 

स्थानांतरण की सूची फाड़ी
कुलसचिव ने रातों-रात कई कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए। अधिकांश स्थानांतरण संबद्धता विभाग में करने की सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी गई। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने इसे फाड़ दिया। उनका आरोप है कि तबादले की भनक होने पर मलाईदार पदों पर चहेतों को नियुक्त कर दिया गया है। 

छात्र संघ ने वीसी को सौंपा मांगपत्र
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णमणि त्रिपाठी ने कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल से उनके निवास पर मुलाकात की। यहां उन्होंने कुलपति को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें होम साइंस इंस्टीट्यूट और लाइफ साइंस स्कूल में कैंटीन खुलवाने, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल इंजीनियरिंग में सिविल, बायोटेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रीकल ब्रांच प्रारंभ कराने, इंस्टीट्यूट को आल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन से एप्रूव्ड कराने की मांगें शामिल रहीं। कुलपति ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें