फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: दस दिन के लिए खोली लॉगिन आईडी

Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के फार्म भरे जाने का एक और मौका विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। दस दिन के लिए महाविद्यालय की लॉगिन आईडी खोल दी गई है। 15 फरवरी तक छूटे हुए छात्र-छात्राओं के फार्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके पहले विश्वविद्यालय ने 13 से 23 जनवरी तक लॉगिन आईडी खोली थी। इसमें करीब चार लाख फार्म भरे गए थे। निर्धारित तिथि पर ही आईडी बंद कर दी गई थी। महाविद्यालयों को तिथि बढ़ाए जाने की उम्मीद थी। हालांकि तब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के फार्म नहीं भरे जा सके। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म न भरे जाने का कारण पूछा। तमाम महाविद्यालय के जवाब आने के बाद आईडी खोलने का निर्णय लिया गया है। फार्म भरे जाने की प्रक्रिया में देरी का असर परीक्षा पर पड़ेगा। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि फार्म भरने का यह आखिरी मौका है।

कानपुर विवि की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर होगा काम
डा. भीमराव अंबेडकर विवि, छत्रपति साहू जी महाराज विवि कानपुर की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर काम करेगा। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने कानपुर विश्वविद्यालय से कुछ प्रैक्टिसेज प्राप्त की हैं। इनका अध्ययन कर अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा कार्य में लगने वाले कक्ष निरीक्षक, परीक्षकों को मेहनताना प्राप्त करने के लिए बिल नहीं भरना होगा। इनको आरटीजीएस के जरिये भुगतान करेगा। मूल्यांकन के आखिरी दिन परीक्षकों से एक स्लिप पर साइन करा लिए जाएंगे। कानपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क अदा करने की व्यवस्था आनलाइन है। इस पर भी काम किया जाएगा। प्रमाणपत्रों के सत्यापन, डिग्री, माइग्रेशन के लिए भी विवि की दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए आनलाइन अप्लाई करना होगा। फीस भी आनलाइन जमा करनी होगी। आवेदक को निर्धारित अवधि बता दी जाएगी, उस पर सत्यापन रिपोर्ट, डिग्री, माइग्रेशन आदि प्रदान कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें