आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों के निदेशक व विभागाध्यक्षों के साथ शिक्षकों को अपना प्रस्तुतीकरण देना है। प्रभारी कुलपति के निर्देश पर इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 14 फरवरी से इसकी शुरूआत होगी। तीन मार्च तक कुल 27 विभागों व संस्थानों का प्रस्तुतीकरण होना है। इसमें वर्ष 2017 से 2022 तक की प्रगति रिपोर्ट और भविष्य की योजना बतानी है। यह व्यवस्था नैक टीम के निरीक्षण के लिए बनाई गई है।
प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा और डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार की ओर से प्रस्तुतीकरण का कार्यक्रम जारी किया गया है। 14 फरवरी को बॉटनी व केमिस्ट्री, 15 को बायो केमिस्ट्री व बायो टेक्नोलॉजी, 16 को कंप्यूटर साइंस, 17 को दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजूकेशन, 18 को दीनदयाल उपाध्याय रुरल इंस्टीट्यूट व इतिहास विभाग, 19 को एन्वायरमेंट साइंस व फॉरेस्ट्री, 21 को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, 22 को इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस व इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, 23 को ललित कला संस्थान व केएमआई, 24 को लाइब्रेरी साइंस व मैथमेटिक्स विभाग, 25 को माइक्रोबायोलॉजी व फिजिक्स, 26 को फिजिकल एजूकेशन व फार्मेसी, 28 को इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस व सांख्यिकी विभाग का प्रस्तुतीकरण है।
एक मार्च को समाजशास्त्र व समाज कार्य विभाग, दो मार्च को सेठ पद्मचंद जैन संस्थान, तीन मार्च को यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर व जूलॉजी विभाग का प्रस्तुतीकरण है। प्रस्तुतीकरण का समय रात 08:00 से 09:00 बजे तक रहेगा। निदेशक व विभागाध्यक्षों को 15 मिनट और शिक्षकों को पांच मिनट का समय प्रस्तुतीकरण के लिए दिया जाएगा।
संस्थानों व विभागों के संचालित पाठ्यक्रम, सीटें, शिक्षकों की संख्या व योग्यता, पाठ्यक्रम में संशोधन व नए पाठ्यक्रम के संचालन की स्थिति।
- गत पांच वर्ष की प्रगति रिपोर्ट में रिसर्च प्रोजेक्ट, पब्लिकेशंस, पेटेंट व अकादमिक गतिविधियों की स्थिति।
- लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम और सेमिनार हाल की स्थिति। बाकी गतिविधियों और भविष्य की योजना।
शिक्षकों को नाम, शैक्षणिक योग्यता, शोध का क्षेत्र, कार्य का अनुभव, प्रकाशन की स्थिति। प्रशासनिक स्थिति। कार्यशाला और कॉन्फ्रेंस में शामिल होने, इनको कराने, किसी शिक्षण संस्थान में व्याख्यान देने, विदेश में शैक्षणिक भ्रमण की स्थिति बतानी है। पीएचडी, एमफिल, एमटेक अवार्ड/फेलोशिप का नंबर देना है।