फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की परीक्षाएं हुई शुरू, 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 400 परीक्षार्थियों में से 395 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की गणित और गृहविज्ञान तथा दूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की जूलोजी की परीक्षा हुई। केए महाविद्यालय में पहली पाली में गणित के पंजीकृत 63 परीक्षार्थी में 59 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली जूलोजी के पंजीकृत 72 परीक्षार्थी में से 71 ने परीक्षा दी। जबकि 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। अन्य केंद्रों पर पहली पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। कुसमा देवी महाविद्यालय में पंजीकृत 144 परीक्षार्थी, श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में पंजीकृत 56 परीक्षार्थी, डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज ढोलना में पंजीकृत 21 परीक्षार्थी, बच्चन सिंह महाविद्यालय कादरपुर में पंजीकृत 41 परीक्षार्थी गेेंदा देवी महाविद्यालय बरबारा में पंजीकृत तीन परीक्षार्थी में सभी ने अपनी परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें